सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) (कानपुर, दिल्ली, मद्रास, बॉम्बे, खड़गपुर, गुवाहाटी और रूड़की) के कंसोर्टियम द्वारा गंगा के लिए एक व्यापक नदी बेसिन प्रबंधन योजना तैयार की जा रही है। यह योजना गंगा पारिस्थितिकी तंत्र की संपूर्णता की बहाली और नदी बेसिन में प्रतिस्पर्धी जल उपयोग के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए इसके पारिस्थितिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए व्यापक उपाय करने के उद्देश्यों के साथ तैयार की जा रही है। नदी की संपूर्णता को चार परिभाषित अवधारणाओं के संदर्भ में समझा जा सकता है: "अविरल धारा" (निरंतर प्रवाह"), "निर्मल धारा" ("अप्रदूषित प्रवाह"), भूवैज्ञानिक इकाई और पारिस्थितिक इकाई।